} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 20 सितंबर 2023

Eid milad-un-Nabi 2023 : निकलेंगे जुलूस, होगी सजावट

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज, घरों पर लगा इस्लामिक परचम


Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live). ईद मिलादुन्नबी (स.) की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। घरों, मस्जिदों, मदरसों और बाजार वगैरह में इस्लामी परचम लहराने लगा है। ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर पुलिस प्रशासन व तमाम संस्थाओं ने बैठकें शुरू कर दी है। दालमण्डी स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाने में मर्कज़ी यौमन्नबी कमेटी की एक आम बैठक का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री हाजी शकील अहमद बब्लू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का आगाज सऊद खान की तिलावत कुरआन पाक के साथ शुरू हुई। इस अवसर पर पूरे वाराणसी जनपद की नातियां अंजुमनों के साथ ही साथ क्षेत्र में बनने वाले डाईज की कमेटियों के पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की। इस अवसर पर आये हुये पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये जिसे मर्कज़ी यौमुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने सुना और उस पर कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए कमेटी के जनरल सेक्रेटरी हाजी महमूद खान ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम करना सिर्फ कमेटी की जिम्मेदारी नहीं है। यह जश्न आप सबकी भागीदारी के बिना अधूरा है। आप सबकी मेहनत और कमेटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के कारण ही शानदार तरीकें से यह जश्न संपन्न होता है। इसलिए आप सबसे अपील है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी का साथ दें ताकि इस जश्न को और भी बेहतर तरीके से किया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से शकील अहमद सिद्दीकी, आगा कमाल, अबरार खान, दिलशाद अहमद डिल्लू, राशिद सिद्दीकी, हाजी राशिद, पूर्व पार्षद अर्शद खान बिक्की पूर्व पार्षद मुमताज खान, हाजी समर खान, वारिश बबलू पूर्व अध्यक्ष अली अख्तर, पूर्व सेक्रेटरी अशरफ एडवोकेट, हाजी ग्यासु, हाजी शहाबुद्दीन एडवोकेट, अज़हर अज्जू फसाहत हुसैन बाबू साजिद गुड्डू इमरान इम्मू शमशाद अहमद, सोहराब आलम, लौकर आलम्, हाजी डॉ० अजफर, मुश्ताक अहमद, गुड्डू पहलवान, मुदिस्सर अहमद, फुरकान खान, अबुल खैर आदि उपस्थित थे।


मरकजी दावते इस्लामी निकालेगी जुलूस 

मरकज़ी दावते इस्लामी जुलूसे मोहम्मदी कमेटी बनारस व पुलिस प्रशासन के साथ एक बैठक बुधवार को एसीपी दशाश्वमेध के कार्यालय में एसीपी अवधेश पाण्डेय की अध्यक्षता व मौलाना हसीन अहमद हबीबी इमाम शाही मुगलिया मस्जिद बादशाहबाग की मौजूदगी में हुई। बैठक में यह तय हुआ कि नबी की पैदाइश की खुशी में निकलने वाला जुलूसे मोहम्मदी रेवड़ी तालाब से उठ कर अपने परमपरागत रास्तों से होता हुआ बेनियाबाग पहुंचेगा। जुलूस में शिरकत करने वाले अकीदतमंद जो चार पहिया वाहन लेकर आते हैं वह वक्त की पाबन्दी करते हुए 28 सितंबर की सुबह 7 बजे अपनी लाउडस्पीकर वाली चार पहिया गाड़ी लेकर रेवड़ी तालाब से रविन्द्रपुरी के बीच कहीं से जुलूस में शामिल हो जायें। अपना वाहन समय से पहले जुलूस स्थल रेवड़ी तालाब लेकर पहुंचे। कोशिश करें कि जुलूस में बीच में कहीं से शामिल न हो। रामापुरा, गोदौलिया, जगमबाड़ी एवं पांडेय हवेली से चार पहिया वाहन लाने वाले कमेंटी से पास हासिल कर लें। किसी भी चार पहिया गाड़ी पर डीजे हरगिज़ ना लगायें, सिर्फ लाउड स्पीकर का इस्तेमाल करें, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हाथ ट्राली / टोटो/ रिक्शा पर भी किया जायेगा ताकि आसानी हो। टूव्हीलर या दो पहिया वाहन लेकर जुलूस में चलने की इजाज़त किसी को नहीं है। सरकार की आमद-मरहबा वगैरह मजहबी नारों के अलावा किसी किस्म का कोई सियासी नारा ना लगायें। नबी का जुलूस है पाकीज़गी का ख़याल रखा जाये, बैठक में जो तय हुआ है उसकी खिलाफ वरज़ी करने वाले खुद जिम्मादार होंगे। मरकजी दावते इस्लामी जुलूसे मोहम्मदी कमेटी का इससे कोई लेना-देना नहीं होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: