} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 16 सितंबर 2023

Imam Husain समेत कर्बला के शहीदों का मना 'पचासा'

पचासे के जुलूस में जियारत को उमड़ा जनसैलाब

दर्द भरे नौहों पर पेश किया मातम का नजराना 







Varanasi (dil India live).16.09.2023. बनारस में सफर कि 29 तारीख को शिया मर्द व ख़्वातीन ने शहीदाने कर्बला का पचासा अकीदत के साथ मनाया। इस दौरान बच्चों की अंजुमन भी नौहाख्वानी व मातम करती नजर आयीं।

शनिवार को पचासे का ऐतिहासिक जुलूस जब दोषीपुरा से अंजुमन जाफरिया द्वारा तथा चोहट्टा लाल ख़ान से अंजुमन आबिदिया द्वारा निकाला गया तो लोगों का हुजूम जुलूस की जियारत को उमड़ पड़ा। नबी और इमाम हसन की शहादत तथा इमाम हुसैन की शहादत के पचासवे दिन अलम, ताबूत, ताजिया, अमारी, दुलदुल की जियारत करने के लिए बनारस के अलावा लोग दूसरे शहरों से भी लाट सरैया पहुंचे हुए थे। दोषीपुरा का जूलूस ९ बजे इमामबाड़े से मेहदी इमाम के जेरे निगरानी निकला । अंजुमन जाफरिया के दर्द भरे नौहाख्वानी पर तमाम अजादार मातम का नजराना पेश करते हुए आगे बढ़ते गए। हाए इमाम-ए-हुसैन, हाय रसूले जमन... की सदाएं बुलंद होती रही। बड़ी बाजार, पीली कोठी, हनुमान पाठक होते हुए जुलूस जलालीपुरा पहुंचा जहां अजादारों ने शहीदाने कर्बला को नजराना पेश किया। जवान और छोटे बच्चे लब्बैक या हुसैन...की सदाएं बुलंद कर रहे थे। 

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया की हजारों की तादाद में लोग मातमदारो का हौसला देखते रहे। दूसरी ओर अंजुमन आबिदिया का जूलूस चौहट्टा से उठा। जो अपने कदीमी रास्तों से होते हुए जंजीर कमा का मातम करते हुए लाट सरैया सदर इमामबाड़े पहुंचा। इमामबाड़े पर हजारों की तादाद में मर्द , खवातीन, बच्चे अजादारों का इस्तकबाल करने के लिए मौजूद थे। इस अवसर पर मौलाना क़ासिद हुसैन , शफीक हैदर , जायर हुसैन , इकबाल हैदर आदि ने कर्बला के वाक़यात पर रौशनी डाली। इस अवसर पर सबील लगाकर खाना, पानी , चाय, शरबत, आदि का वितरण किया जा रहा था। हुसैनी टाइगर संस्था द्वारा ब्लड डोनेशन का आयोजन किया गया। जिसमें दो दर्जन ब्लड डोनेट किया गया। फरमान हैदर ने बताया की रास्ता खराब होने के वजह से जायरीन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर सज्जाद अली , मीसम अली, शामिल रिजवी, मेहदी हसन आदि लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: