} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 17 सितंबर 2023

Kashi sansad सांस्कृतिक समारोह में बही नृत्य संगीत की सरिता



Varanasi (dil India live).17.09.2023. काशी सांसद सांस्कृतिक समारोह का जिले स्तर के प्रतिभागियों का रंगारंग उद्घाटन पदम् विभूषण गिरजा देवी संस्कृतिक संकुल वाराणसी  में मुख्य अतिथि मेयर अशोक तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि को माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह द्वारा किया गया।

इस दौरान नृत्य कार्यक्रम में आज कत्थक व भरत नाट्यम प्रतियगिता हुई जिसमें 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। परिणाम इस प्रकार रहा एकल विद्या 10 - 18 वर्ष में प्रथम - स्थान कुमारी अदिति चटर्जी द्वितीय - कुमारी ऋशा तृतीय - अनन्या गुप्ता वही 19-40 वर्ग मे क्रमशः अर्पिता कुमारी, अली प्रकाश, संदीप मौर्य रहे 40 वर्ष से ऊपर श्रीमती सुरेखा कपूर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

वही इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार पाठक, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी वरुणापार जोन संजय तिवारी, प्रीति सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव प्रीति सिंह, डा. प्रभास कुमार झा प्रधानाचार्य प्रभु नारायण इंटर कॉलेज, डॉ बृजेश सिंह प्रधानाचार्य राजकीय क्विंस इन्टर कालेज, महेंद्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160, मोहम्मद इमरान, इफ्तेखार अहमद, धीरेंद्र सिंह, रहमत अली, सईद, कमलेश पाण्डेय समेत सैकड़ों दर्शक भी मौजूद थे।

निर्णायक मण्डल में  डॉ. विधि नागर, डॉ जया राय, डॉ आलोक पाण्डेय, पूर्णिमा पाण्डेय रहे वही कार्यक्रम स्थल के प्रभारी श्री परमानंद सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल रामगड़वा  और कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह व रमेश सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: