} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

Eid-a-Zehra की खुशियों में डूबे मुस्लिम

सजाई महफिलें, मनाई खुशियां 


Varanasi (dil India live). 25.09.2023. नौ रबीउल अव्वल को शिया मुसलमानों ने पूरी दुनिया की तरह बनारस में भी ईद ए ज़ेहरा की खुशियां मनाई. शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि दुनिया के सभी मुसलमान मुहम्मद साहब और उनके परिवार वालो की खुशी में ख़ुशी और ग़म में ग़म मनाते है. 9 रबीउल अव्वल को मुख्तार ए सकाफी ने इमाम हुसैन के कातिलों का सर इमाम सज्जाद को भेजा था. अपने पिता और परिवार वालों के कातिलों का सर देख कर इमाम सज्जाद और जनाब ए ज़ैनब दोनों ही मुस्कुराये थे. इसी दिन को ईद ए ज़हरा के रूप में मनाया जाता है. इसी  दिन इमाम ए ज़माना की ताजपोशी पर दुआख्वानी भी हुई. शिया बहुल इलाकों में खुशियों का माहौल रहा. गौरीगंज, शिवाला, बजरडीहा, दोषीपुरा, पितरकुण्डा, दालमण्डी, कालीमहाल व अरदली बाजार आदि क्षेत्रों में लोगों ने नज़्र दिलाई और गरीबों को खाना खिलाया. सदर इमामबाड़ा दरगाहे फ़ातमान पहुंच कर लोगों ने रौज़ों को सजाया। शहर में कई तरफ महफ़िल आयोजित हुई रेहान, दिलकश ग़ाज़ीपुरी, बाकिर बलियावी, शाद सिवानी, अतश, अतहर, मेहदी, कम्बर, रौशन आदि शायरों ने कलाम पेश किया. आज के दिन शायरों के साथ श्रोताओं के भी  स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं: