} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 9 सितंबर 2023

Imam Hussain की याद में निकला जुलूस

दालमंडी में उठा ताबूत , बजरडीहा और दुलहीपुर में हुई शब्बेदारी

कई जगहों पर हुआ मजलिसों का एहतमाम  


Varanasi (dil India live). 09.09.2023. आज ९ सितंबर, २२ सफर १४४५ हिजरी शनिवार को भी गम-ए-हुसैन का दौर जारी रहा. दालमंडी में शब्बीर और सफदर के अजाखाने पर मजलिस के बाद ताबूत निकाला गया, जहां अंजुमन हैदरी चौक ने जनाबे सकीना और इमाम हुसैन की याद में दर्द भरे नोहे पेश किए। शिवाला में स्वर्गीय फ़िदा हुसैन के अजाखने से अलम व दुलदुल का जुलूस उठाया गया। अंजुमन जववादिया के जेरे इंतजाम, अंजुमन गुलजारे अब्बासिया, अंजुमन कासीमियां अब्बासिया तथा अंजुमन निशाने अली ने नौहाख्वानी व मातम किया। मजलिस को खिताब करते हुए हाजी फरमान हैदर ने बताया की करबला वालो ने जुल्म के मुकाबले में सब्र को हथियार बनाकर सारी दुनिया में एकता और शांति का संदेश दिया। जुलूस देर रात शिवालय घाट पर समाप्त हुआ। दूसरी ओर बजरडीहा में शिया समाज के लोगो ने शब्बेदारी का आयोजन करके नोहा मातम किया , रात भर शहर की कई अंजुमनों ने नोहा पेश किया। वहीं दुलहीपुर में भी आजादारो ने  शब्बेदारी करके नौहाखवानी व मातम किया। बनारस की तथा चंदौली की कई अंजुमनों ने नौहाख्वानी व मातम में करबला वालो को खेराजे अकीदत पेश किया। चोहट्टा लाल ख़ान तथा दोषीपुरा में पचासे के सिलसिले से ८ दिवसीय मजलिसे शुरू हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: