} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 12 दिसंबर 2024

बेनियाबाग में मुशायरा 15 को, शबीना अदीब संग कई नामचीन शायर करेंगे शायरी

मशहूर शायरों संग बनारस के शायरों को भी मिलेगा मंच


  • Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live). बेनियाबाग कभी इंडो-पाक मुशायरे के लिए जाना जाता था। कुछ वर्षों से इंडो-पाक मुशायरा स्थगित चल रहा है। इस दौरान बनारस मुशायरा का आयोजन बेनियाबाग मैदान में 15 दिसंबर की शाम 6:30 बजे से होने जा रहा है। यह मुशायरा कुछ हद तक इंडो-पाक मुशायरे की कमी पूरी करने की कोशिश होगी। हालांकि यह मुशायरा विगत 6 वर्षों से होता चला आ रहा है। इस मुशायरे में नामचीन शायरों के साथ ही स्थानीय चेहरों को भी स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका दिया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी द्वय सुधांशु श्रीवास्तव एवं शिव यादव ने बताया कि बनारस के भी कई शायर इसमें शिरकत करेंगे। मुशायरे की जीनत मशहूर शायरा शबीना अदीब, मोहन मुंतजिर, इस्माईल नज़र, गुल ए सबा, धर्मराज उपाध्याय व बनारस के  सलीम शिवालवी व डॉ. प्रशांत सिंह होंगे। पं. सुदामा तिवारी उर्फ सांड बनारसी, अनिल यादव ‘बंटी’ के साथ ही अरमान अह्मद, एडवोकेट विवेक शंकर तिवारी, हाजी अनवर अहमद, वसीम रज़ा आदि के सहभागिता से यह आयोजन सम्पन्न होगा। मुशायरे की निजामत इस्माईल नज़र, सदारत सांड बनारसी की होगी। विशेष उपस्थिति श्यामलाल यादव अध्यक्ष शनिवार गोष्ठी समिति आयोजक के तौर पर शायरों का स्वागत सम्मान भी करेंगे। खैरमकदम अध्यक्ष अनिल यादव ‘बंटी’ करेंगे। पत्रकार वार्ता में तनुप्रिया श्रीवास्तव, जबीर सिद्दीकी, अरुण सोनी, प्रमोद शर्मा, रवि अग्रहरि, विजेन्द्र कुमार मिश्र दमदार बनारसी शफकत सलीम, सुनील सिंह आदि लोग शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: