} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 7 दिसंबर 2024

Allahabad Sporting Club का विशेष आवरण डाक विभाग ने किया जारी

इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज का बताया इतिहास

Allahabad (dil India live)। आज प्रधान डाकघर में डाक विभाग एवं इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब के सहयोग से इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब के 125 वर्ष पूरे होने पर एक स्पेशल कवर एवं विरूपण जारी किया गया। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक कार्यालय पोस्ट मास्टर जनरल मासूम रजा राशिदी एवं विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार तिवारी, डिप्टी एसएसपी डाकघर प्रयागराज के अलावा इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष  रामेंदु रॉय, सचिव बिप्लब घोष थे।

इस विशेष कवर के विमोचन के अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष संजीव चंद्रा, अमित रौतेला, प्रयागराज फिलेटेलिक सोसायटी के अध्यक्ष प्रमोद बंसल, सचिव राहुल गांगुली, एम. गुलरेज, डा. आदित्य सिंह, परवेज़ मुनिस, सुरेंद्र कुमार, मो.शारिक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन राजेश वर्मा, जन सम्पर्क निरीक्षक, डाक विभाग प्रयागराज के द्वारा किया गया।

जानिए क्या है क्लब का इतिहास

आयोजन में क्लब के अध्यक्ष रामेंदु राय ने बताया की क्लब की स्थापना वर्ष 1898 को किया गया था। क्लब ने फुटबॉल के खेल को संरक्षण एवं बढ़ावा दिया। क्लब ने भारत वर्ष के सभी मुख्य प्रतियोगिता मे भाग लिया। क्लब नियमित रूप से फुटबॉल के अतिरिक्त ब्रिज एवं टी.टी. का आयोजन भी करती आयी है। क्लब के सचिव बिपलब घोष ने कहा कि क्लब की ही एक इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी है जो कि पिछले २५ वर्षो से चल रही है, जिसमें हमारे मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा के प्रशिक्षण से कई अंतरराष्ट्रिय खिलाडी एवं राष्ट्रीय खिलाडी निकले है तथा २५ से अधिक खिलाडी स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरियों में कार्यरत है। अकादमी की टीम कई वर्षो से लीग चैंपियन, राज्य स्तरीय, अखिल भारतीय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए अनेक प्रतियोगिताए जीती है।

कोई टिप्पणी नहीं: