} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 22 दिसंबर 2024

अंजुमनों ने अपने नूरानी नातिया कलाम से किया लोगों को फ़ैज़याब

मौलाना जकीउल्लाह कादरी ने नबी की तालीम पर अमल करने पर दिया जोर 


  • sarfaraz Ahmad 
Varanasi (dil India live)। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन अंजुमन पैगाम-ए-हुसैनी शेख सलीम फाटक, नई सड़क के संयोजन में हंकार टोला बगीचे में किया गया। पाक कुरान की तेलावत से शुरू हुए इस आयोजन की सदारत मौलाना जकीउल्लाह कादरी ने करते हुए जहां नबी की जिंदगी और उनकी तालीम पर रौशनी डाली वहीं उन्होंने नबी की तालीम पर अमल करने पर जोर दिया। इस दौरान तकरीबन दो दर्जन अंजुमनों ने नबी की शान में नातिया कलाम पेश कर लोगों को फैज़याब किया।

अंजुमन खुददामे-ए-चिश्तिया फारुकिया कुदबन शहीद, अंजुमन खुद्दामे खैरुल अनाम राजापुरा, अंजुमन गुलामने वारिस खजूर वाली मस्जिद, अंजुमन एशातुल इस्लाम कुंजीगढ़ टोला, अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा कर्णघण्टा, अंजुमन अनवारे तैबा कपड़ा मार्केट नयी सड़क, अंजुमन दावते इस्लाम खजूरी, अंजुमन शाहे मदीना काशीपुरा, अंजुमन निजामिया खैराबाद, अंजुमन पैगामे अहले बैत लल्लापुरा, अंजुमन बहारे शरियत दोषीपुरा, अंजुमन गुलामने अहले बैत रेवड़ी तालाब, अंजुमन तकरीबते इस्लामी सराय हड़हा, अंजुमन फलाह-ए-दीन शैख सलीम फाटक, अंजुमन गुलामाने गौसे पाक नई सड़क मैदान, अंजुमन गरीब नवाज बगीचा, अंजुमन फिरदौसे अदब चाहमामा, अंजुमन जानीसारे सहाबा टांडा, अंजुमन फारुकिया भीकाशाह गली, अंजुमन गुलामने सहाबा अम्बिया मंडी, अंजुमन इलाहिया कोयला बाजार व अंजुमन सुन्नते रसूल सरैया ने अपने नूरानी नातिया कलाम से लोगों को बांधे रखा।

इस दौरान जीती हुई अंजुमनों में पहला प्राइज अंजुमन फ्लाह-ए-दीन शेख सलीम फाटक को युवा समाजसेवी अहमद रज़ा बाबू ने अपने हाथों से इनाम दिया। आयोजन में सैफ कुरैशी, साकिब बेग, ज़ैद, अमन खान, तारिक खान, मुन्ने बाबू आदि लोग व्यवस्था संभाले हुए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: