} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

बच्चों के शास्त्रीय, लोक नृत्य तथा जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति ने मोहा सबका मन


Varanasi (dil India live). काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2024 के अंतर्गत केंद्रीय तिब्बती उच्च अध्ययन विश्वविद्यालय, सारनाथ, वाराणसी में 10 से 18 आयु वर्ग के बच्चों द्वारा एकल, युगल व समूह में विभिन्न नृत्य कलाओं की प्रस्तुति दी गई। नृत्य विधा के तहत बच्चों द्वारा शास्त्रीय नृत्य  कथक, भरतनाट्यम, ओडीसी, लोक नृत्य तथा जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति की गई। 


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय सिंह (प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर) द्वारा दीप प्रजज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) शांतनु कुमार नके आयोजन व कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा। सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम के विजेताओं के निर्णायक मंडल में बनारस संगीत घराने के रविशंकर मिश्रा, ममता टंडन एवं डॉ दिव्या श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,  नोडल अधिकारी  एवं  निर्णायक मंडल का स्वागत पुष्प एवं अंगवस्त्र देकर खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव प्रीति सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालनात्मक  आलोक कुमार मौर्य अर्चना सिंह एवं अलका श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर श्री मनीष कुशवाहा ,श्रीनिवास सिंह, बाकर जहीर एवं मोहम्मद इकराम, संतोष तिवारी आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे l


कोई टिप्पणी नहीं: