} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

गांधी जी की विरासत 'सर्व सेवा संघ' बचाने के लिए किया"सत्याग्रह"



सईत्याग्रह: मार्च निकाल कर की, शास्त्री घाट पर सभा

Varanasi (dil India live). आज 19 दिसंबर को शास्त्री घाट वाराणसी पर सर्व सेवा संघ परिसर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सभा की गई। दरअसल गांधी जी की विरासत 'सर्व सेवा संघ' बचाने के लिए सौ दिन तक चले "सत्याग्रह" के बाद आज शास्त्री घाट पर गांधीवादी न सिर्फ मार्च निकालकर जुटे बल्कि एक बड़ी सभा भी की। इस दौरान संविधान की रक्षा के लिए तथा गांधी विनोबा भावे की विरासत को बचाने का संकल्प भी लिया गया।

आयोजन में वक्ताओं ने संकल्प दिवस पर आयोजित सत्याग्रह में भाग लेते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश में ऐसी सरकारें है जो लोकतंत्र और संविधान के बिलकुल खिलाफ चल रही है जब तक इन सरकारों का सफाया नहीं होगा तब तक देश में अमन, शांति, हक और अधिकार स्वतंत्रता एवं बंधुता  कायम नहीं हो सकती। इसके लिए देश के लोगों को एकजुट होकर इस अन्याय, जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना पड़ेगा तभी जाकर के गांधीजी, जयप्रकाश नारायण और लोहिया जी का सपना पूरा होगा। सर्व सेवा संघ का प्रकाशन कब शुरू होगा कार्यक्रम में अखिलेश प्रताप, राम धीरज, नारायण, शमीम मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, तिलकधारी बिंद, धर्मेंद्र सिंह, कुमार प्रशांत आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं: