} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024

Amit सेवारमानी श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष व योगेश रुपानी महामंत्री बने

श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न 


Varanasi (dil India live). श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित सेवारमानी ने अपनी कमेटी का गठन किया है। उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर रवि सर्राफ, मनीष कपूर व मनोज अग्रवाल, महामंत्री योगेश रूपानी, उपमंत्री विक्की खेमानी, कोषाध्यक्ष आनन्द खण्डेवाल, सांस्कृति मंत्री  संतोष अग्रवाल (मामा), मीडिया प्रभारी दीपक अग्रवाल बनाएं गये। ऐसे ही कार्यकारिणी सदस्य विक्की कपूर, एसएन श्रीवास्तव, मनीष केशरी, अमित बरनवाल, रोहित केजरीवाल, सौरभ गोयल, सुमित नन्दवानी, विपीन गुजराती, कमलेश अग्रवाल, कुमार जगवानी, पवन लालवानी, अहुलवालिया जी,  कलम, दीपक केशरवानी, रामेश्वर चौरसिया व लादी जी शामिल है।
गौरतलब हो कि युवा उद्यमी, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल वाराणसी के जिला अध्यक्ष अमित शेवारमानी को श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति का पिछले दिनों हुए चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया । सांस्कृतिक राजधानी काशी की प्रमुख सामाजिक और सांस्कृतिक विकास समितियों में से एक श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति के संरक्षक, प्रबुद्ध जनों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अमित शेवारमानी को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। श्रीनगर क्षेत्र के लोगों ने कहा की अमित के नेतृत्व में पूरी टीम समिति को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी। श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष पद के गौरवमयी दायित्व की जिम्मेदारी दिए जाने पर अमित शेवारमानी ने समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अमित ने कहा कि समिति के द्वारा दिये गए इस दायित्व का पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन और पालन करूंगा। यह विश्वास दिलाता हूं कि कालोनी के विकास को लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा। इससे पूर्व भी युवा उद्यमी व सुविधा साड़ी के अधिष्ठाता अमित शेवारमानी उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित हो चुके है । 
इस अवसर पर श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति के राजेंद्र गुप्ता , अजय अग्रवाल, मोतीलाल खट्टर , विजय मोदी ,केके शर्मा जी, रतनलाल जी,श्याम खेमानी , पप्पू बत्रा , सुदामा केसवानी , बालचंद जी, रवि शंकर , डॉ गौरव गुप्ता के साथ समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: