} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

रैन बसेरा देगा ठंड में मुसाफिरों को राहत, किया गया शुरुआत


Bhadhi (dil India live)। नगर पालिका परिषद की ओर से मंगलवार रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र स्थित रैन बसेरा स्थापित कराया गया। रैन बसेरा में 13 पुरुष व 7 महिलाओं के लिए अलग अलग रहने की व्यवस्था की गई है। ठंड को देखते हुए गद्दा रजाई की व्यवस्था के साथ ठहरने वालो के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा की शुरुआत के अवसर पर चेयरमैन पति डाक्टर अतहर अंसारी ने कहा कि रैन बसेरा ठंड में मुसाफिरों को राहत देगा। इस मौके पर अधिकारियों व चेयरमैन पति डाक्टर अतहर अंसारी का सभासदो ने भव्य स्वागत किया। डाक्टर अतहर व ईओ धर्मराज सिंह ने रैन बसेरा का फिता काट कर आगाज़ किया। ईओ ने कहा कि ठंड को देखते हुए शासन रैन बसेरा स्थापित कराने को लेकर गम्भीर है। आज नगर पालिका परिषद की ओर से रैन बसेरा स्थापित कराया दिया गया है रैन बसेरा में ठंड से बचने के लिए समुचित रजाई गद्दा व कम्बल रखवाया गया है। रैन बसेरा में सेनेटाइजर, दवाएं हैंडवाश आदि की व्यवस्था भी की गयी है। इस दौरान मिथलेश कुमार, जितेंद्र यादव, अरविंद मौर्य, अमित कुमार, अलाऊद्दीन आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: