} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024

अम्बेडकर विवाद के बीच Amit Shah से कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर के विरुद्ध की गई  टिप्पणी से कांग्रेस दुखी


Varanasi (dil India live). संसद के अंदर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज वाराणसी में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसजन जिला मुख्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौपा। पैदल मार्च के दौरान कांग्रेसजन अमित शाह मुरादाबाद, अमित शाह माफी मांगो, अमित शाह इस्तीफा दो, अमितशाह को बर्खास्त करो जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। जिला मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेसजनों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। 

विरोध प्रदर्शन पैदल मार्च में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, निवर्तमान प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी फसाहत हुसैन बाबू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन, डा०राजेश गुप्ता, अशोक सिंह, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, सतनाम सिंह, राम श्रृंगार पटेल, राजूराम रोहित दुबे ऋषभ पांडे, प्रमोद वर्मा सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं: