} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

Santa Claus को अपने बीच पाकर झूमा बाल मन

Kidzee व kenzen school में मना क्रिसमस सेलिब्रेशन










Varanasi (dil India live). Kidzee व kenzen school वाराणसी नदेसर में Christmas celebrations रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों संग मनाया गया। स्कूल परिसर में प्रवेश करते ही बड़ा सा क्रिसमस ट्री, दूसरे साइड सेंटा क्लॉज झोला टांगें नज़र आएं। आने वाले बच्चे, पैरेंट्स क्रिसमस ट्री के सामने सेल्फी पोज देते दिखाई दिए। क्रिसमस ट्री को बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया गया था। स्कूल की सेंटर हेड श्रीमती रीतिका सरीन की अगुवाई में हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन में पूरा स्कूल Christmas fastival में ढला हुआ दिखाई दे रहा था। बच्चों से लेकर टीचर्स तक में क्रिसमस की खुमारी देखते ही बन रही थी। 

बच्चे क्रिसमस ट्री डेकोरेशन, सेंटा क्लॉज, क्रिसमस कार्ड मेकिंग समेत कई तरह के गेम में व्यस्त दिखाई दिए। Christmas celebrations चल ही रहा था कि लम्बा सा झोला लटकाए जैसे ही बच्चों के बीच सेंटा क्लॉज पहुंचे बच्चे खुशी से झूम उठे। दरअसल बच्चे जानते हैं कि सेंटा क्लॉज आए हैं तो गिफ्ट भी मिलेगा। बच्चों ने सेंटा क्लॉज का अभिवादन किया और कैरोल गीत गाकर क्रिसमस सेलीब्रेट किया। इस दौरान सेंटा क्लॉज के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई थी। अंत में सेंटर हेड श्रीमती रीतिका सरीन ने क्रिसमस सेलिब्रेशन में आएं सभी बच्चों और पैरेंट्स व टीचर्स को शुभकामनाएं दी।










कोई टिप्पणी नहीं: