} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

Christmas celebrations को दुनिया भर में तैयारी

आज मध्यरात्रि प्रभु यीशु लेंगे जन्म, बज उठेगी जिंगल बेल, गूंजेगा कैरोल गीत 


Varanasi (dil India live)। प्रभु यीशु मसीह के जन्म का ग्लोबल पर्व क्रिसमस में अब चंद घंटे ही रह गये हैं। क्रिसमस मनाने को पूरी दुनिया में तैयारी पूरी कर ली गई है। मध्यरात्रि प्रभु यीशु के जन्म के साथ जिंगल बेल बज उठेगी, हर तरफ कैरोल गीत गूंज उठेगा। गिरिजाघरों में जिंगल बेल, जिंगल बेल की गूंज, सुनाई देगी।

वाराणसी के कैंटोंमेंट के महागिरजा में बिशप यूजीन, तेलियाबाग चर्च में पादरी आदित्य कुमार, चर्च आफ बनारस में पादरी बेन जान, राम कटोरा चर्च में पादरी आदित्य, लाल चर्च में पादरी इकबाल मसीह, सेंट पॉल चर्च सिगरा में पादरी सैम जोशुआ सिंह, सेंट थॉमस चर्च गौदोलिया में पादरी न्यूटन, ईसीआई चर्च सुंदरपुर में पास्टर नवीन व पास्टर दशरथ पवार, बेटल फुल गास्पल चर्च महमूरगंज में पास्टर एंड्रू थामस आराधना कराएंगे। चर्चेज और मसीही समाज से जुड़े लोगों के घरों में आकर्षक सजावट, घरों के साथ होटलों में भी आधी रात में क्रिसमस मनाने की तैयारी की गई है। जैसे ही घड़ी की सुइयां रात 12 बजे का निशान बनाएंगी प्रभु यीशु के बाल्य प्रतीक रूप से ईसा मसीह के जन्म लेने के बाद महागिरजा में वाराणसी धर्मप्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ प्रभु यीशु का लोगों को दर्शन कराएंगे। इसके बाद चुनिंदा लोगों के साथ वे नवजात ईसा मसीह की प्रतिमा को चरनी में स्थापित करेंगे। चरनी के अभिषेक के बाद मसीही प्रभु का कतारबद्ध होकर दर्शन करेंगे। यह दौर बनारस के साथ ही देश दुनिया के सभी चर्चेज में चलेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: