} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 8 दिसंबर 2024

Varanasi के इस रेलवे क्रासिंग पर जाम में जूझते नजर आए राहगीर

क्रासिंग पर ओवरब्रिज का न बन पाना जाम का बन रहा है कारण

Mohd Rizwan 


Varanasi (dil India live)। राजातालाब रेलवे क्रासिंग पर रविवार सुबह ट्रेनों का आवागमन ज्यादा होने से वाहनों की कतार लग गई। राहगीर कई घंटों तक जाम में जूझते नजर आए। इस दौरान वाहन चालकों की एक दूसरे से नोकझोंक भी होती नजर आई। जाम का कारण क्रासिंग पर ओवरब्रिज का न बन पाना है।

राजातालाब रेलवे क्रासिंग पर रविवार सुबह ट्रेनों का आवागमन ज्यादा होने से वाहनों की कतार लग गई। राहगीर कई घंटों तक जाम में जूझते नजर आए। इस दौरान वाहन चालकों की एक दूसरे से नोकझोंक भी होती नजर आई। जाम लगने का मुख्‍य कारण क्रासिंग पर अब तक ओवरब्रिज का न बन पाना है। इसके कारण लोगों को रोज घंटों समस्‍याओं से जूझना पड़ता है। कई बार मांग करने के बाद भी ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

रेलवे क्रॉसिंग पर कई मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों को निकालने के लिए बार-बार लंबे समय तक फाटक बंद होने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। छोटे वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने और मार्ग पर अतिक्रमण से लोगों की परेशानी और बढ़ गई जाती है। क्रॉसिंग पर आजतक ओवरब्रिज निर्माण नहीं होने के चलते मुसाफिरों को आएदिन जाम के झाम से जूझना पड़ता है। रविवार दोपहर को भी यही स्थिति रही। लोग कई घंटों तक परेशान होते रहे। जब फाटक खुलता तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में अपने वाहनों को आगे निकालने के लिए चालकों में नोकझोंक होती नजर आई। लोग सरकार और सिस्टम को कोसते दिखे। वाहनों की कतार बढ़ने पर कई चालकों ने अपने वाहनों की स्टेयरिंग वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ दीं, लेकिन वहां भी वाहनों की कतार देखकर फिर हाईवे पर आ गए। बता दें कि काशी प्रयागराज हाईवे से पंचकोसी मार्ग पर यहाँ राजातालाब रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण नहीं होने के चलते आए दिन वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। भीषण जाम में रोजाना कई घंटों तक लोग परेशान होते हैं। उधर ठंड के मौसम में जाम छुड़ाने के लिए प्रशासन को भी पसीना छुट रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: