} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 14 दिसंबर 2024

Dalmandi होगा चौड़ा, Nagar Nigam ने तैयार किया खाका

पर्यटकों की सुविधा के लिए हटाएं जाएंगे अतिक्रमण 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। प्रमुख मुस्लिम मार्केट दालमंडी से चौक जाने वाली सड़क चौड़ी करने की कवायद शुरू हो गई है। अभी दालमंड़ी की सड़क कहीं संकरी तो कहीं चौड़ी है। पर्यटकों को इससे जहां परेशानी होती है वहीं इसकी वजह से आए दिन जाम की समस्या होती है। सड़क की चौड़ाई एक बराबर होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। हालांकि पटरी पर दुकान लगाने वाले विक्की कहते हैं कि सहूलियत तो सभी को होगी मगर किसी ने सोचा पटरी पर दुकानें लगाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले लोग कहां जाएंगे इसकी कोई रुपरेखा निगम के पास है क्या? यह दर्द केवल विक्की का नहीं है बल्कि पटरी के तमाम दुकानदारों का है। खैर निगम को इससे क्या?

नगर निगम का कहना है कि उसने इसका प्राथमिक सर्वेक्षण किया है। राजस्व विभाग अब बंदोबस्ती नक्शे से इसका मिलान कर रहा है। इसी आधार पर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण और कुछ अवैध निर्माण हैं। इन्हें चिह्नित किया गया है।

पुलिस प्रशासन टीम की ओर से जल्द ही अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई होगी। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ नगर निगम अधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ी होने से बाहर से आने वाले लोगों को नई सड़क से चौक जाने में आसानी होगी। यहां ज्यादातर कारोबारी सड़क को घेरकर अपनी दुकान चला रहे हैं। साथ ही तिरपाल लगाकर उन्होंने परिसर को भी ढ़क रखा है।

दालमंडी में नगर निगम की कई दुकानें हैं। इनका किराया नगर निगम लेता है। इसके अलावा यहां कुछ सरकारी जमीनों को भी कब्जामुक्त कराया जाना हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: