} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 25 दिसंबर 2024

Murdar: मासूम का कत्ल करने से भी नहीं कांपें दरिंदों के हाथ

8 साल की मासूम माहिरा का अपहरण के बाद कत्ल, मिली स्कूल में लाश 


@Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। रामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम 8 साल की बच्ची घर से सामान लेने निकली थी, पूरी रात नहीं लौटी, बुधवार की सुबह बहादुरपुर गांव के पास प्राथमिक विद्यालय परिसर में उसका शव मिलने से इलाके में हड़कप मच गया। बच्ची का शव प्लास्टिक की बोरी में बंद पाया गया। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शरीर पर नीचे के कपड़े नहीं थे और कई जगह चोटों के निशान और ख़ून के धब्बे थे।


बुधवार सुबह स्कूल प्रिंसिपल ने शव देखकर पुलिस को बुलाया। रामनगर के सुजाबाद चौकी क्षेत्र में रहने वाली यह बच्ची मंगलवार शाम से गायब थी। परिजनों ने रात में ही उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया था। पिता ने बताया कि बच्ची को उसकी मां ने घर से बाहर जाने से मना किया था। फिर भी वह पोलाव शहीद मजार के पास से मच्छर भगाने की अगरबत्ती लाने चली गई। जब वह रात 8 बजे तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

परिजन और पुलिस ने रात भर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया। सुबह थाने में परिजन पुलिस के पास गए ही थे कि किसी ने फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। बोरी में बंद शव को देखकर परिजनों ने बच्ची की पहचान की। बच्ची के शरीर पर कई जगह खून के निशान थे। उसके हाथ-पैर बांधकर और तोड़-मरोड़कर बोरी में भर दिया गया था। फिर बोरी को स्कूल की बाउंड्री के अंदर कचरे के पास फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस दौरान मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ के एजिलरसन भी पहुंचे और मामले की तफ्तीश की।

कोई टिप्पणी नहीं: