} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 26 अप्रैल 2025

शिक्षकों के पक्ष में उतरे विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह

बेसिक शिक्षा निदेशक को  लिखा पत्र, शिक्षण कार्य के बाद स्कूलों में शिक्षकों को न रोका जाए

Lucknow (dil India live). सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के  बेसिक शिक्षा निदेशक को फोन से व पत्र लिखकर मांग की है भीषण गर्मी में शिक्षकों को शिक्षण कार्य के बाद स्कूल में न रोका जाए। उन्होंने अपने पत्र में कुछ इस अंदाज में लिखा है कि निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग, आपसे दूरभाष पर हुई वार्ता के कम में अवगत कराना है कि आज जितने लोग अपने जीवन में सफल हैं, उनके निर्माण में उनको शिखर तक पहुँचाने में उनके शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उ०प्र० में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब है। आपके द्वारा शासनादेश जारी कर शिक्षण कार्य सुबह 07:30 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है तथा 01:30 बजे तक शिक्षकों को विद्यालय पर रूकने का आदेश दिया गया है। इस तरह का आदेश मानवीय संवेदना से परे एवं शिक्षकों के साथ क्रूर मजाक है। शिक्षक आदर तथा श्रद्धा का पात्र है। शिक्षकों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए। मौसम विभाग ने 40 जनपदों में हीट वेब की चेतावनी जारी किया है और 13 जनपदों में उष्ण रात का भी एलर्ट जारी किया है। उपरोक्त एलर्ट के कम में आपसे अनुरोध है कि शिक्षकों को भी शिक्षण कार्य के समय तक ही विद्यालय में उपस्थित रहने का आदेश तत्काल जारी करने का कष्ट करें। उन्हें बिना किसी वजह परेशान न किया जाए। उनके पत्र लिखने से प्रदेश भर के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों में खुशी है हालांकि अभी उनके पत्र पर निदेशक बेसिक शिक्षा ने कोई नया दिशा निर्देश जारी नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: