} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 26 अप्रैल 2025

Gurudwara Prabandhak कमेटी के स्कूलों ने लहराया परचम

हिंदी व इंग्लिश मीडियम दोनों का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत 


Varanasi (dil India live). गुरूनानक खालसा बालिका इण्टर कालेज गुरूबाग, वाराणसी का इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में सौम्या सेठ ने 77.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय परीक्षाफल में प्रथम स्थान, तान्या सोनकर व स्नेहा सिंह ने 77.20% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा उमरा फातिमा ने 76.80% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। वाणिज्य वर्ग में अंजली केशरी ने 79.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय परीक्षाफल में प्रथम स्थान, साक्षी प्रजापति ने 77.40% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अनोखी झा ने 76.20% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। कला वर्ग में तृषा मौर्या ने 76.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय परीक्षाफल में प्रथम स्थान, प्रिया सोनकर ने 75.80% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा शिवांगी चतुर्वेदी ने 74.40% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। बेहतर बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिये विद्यालय के चेयरमैन एवं प्रबन्धक ने विद्यालय की डायरेक्टर जगजीत कौर, कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुमेधा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

ऐसे ही विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। साक्षी पाण्डेय ने 89.16% अंक प्राप्त कर विद्यालय परीक्षाफल में प्रथम स्थान, स्वाती चौहान ने 88.83% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा श्रेया ने 87.33% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। 

गुरुनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरुबाग, वाराणसी का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। गुरुनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरुबाग की छात्राओं ने इस बार पुनः एक शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का फिर से  परचम लहराया। हाईस्कूल में विद्यालय की कु. समृद्धि वर्मा ने 90.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कु. निशात फातिमा ने 89.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कु. पंक्तिका लालवानी ने 87.5% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। इण्टर विज्ञान वर्ग में विद्यालय की कु. श्वेता प्रजापति ने 82% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कु. निधि सेठ ने 81.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कु. तहरीम अंसारी ने 80.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। वाणिज्य वर्ग में कु. रूपाली गुजराती ने 79.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कु. आमना मोहम्मदी ने 76.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कु. अंजली यादव ने 75.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। कला वर्ग में कु. याशिका वर्मा ने 76.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान कु. वैभवी मिश्रा ने 76.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर तथा कु. काजल कुमारी ने 75.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की निदेशिका जगजीत कौर एवं प्रधानाध्यापिका नीलू कौर ने छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं: