} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 29 अप्रैल 2025

Varanasi police का बड़ा खुलासा, सिहोरी गिरोह के 7 IPL सट्टेबाज गिरफ्तार

छित्तूपुरा से हुई गिरफ्तारी, गैंग में शामिल तीन सगे भाई भी गिरफ्तार

-गिरोह का सरगना है पीडीआर का हर्षित चंदानी है फरार

Mohd Rizwan 


Varanasi (dil India). Varanasi police ने आइपीएल में सट्टा लगाने वाले सहोरी गिरोह सात मेम्बर्स को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। वाराणसी के लंका पुलिस ने इनके पास से सट्टे में इस्तेमाल किये जा रहे 10 मोबाइल फोन, 2 कैलकुलेटर व 2 नोटबुक बरामद किए हैं। पकड़े गए सट्टोरियों को मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त डा. ईशान सोनी ने अपने कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया और इनकी कारस्तानी बयां की। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का सरगना गोदौलिया पीडीआर निवासी हर्षित चंदानी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को लंका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग आईपीएल के नाम पर सट्टा लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वह लोगों को जुए की लत लगाकर उनके साथ हार-जीत की बाजी लगाते हुए पैसे वसूल रहे है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 7 व्यक्तियों को जुए के पैसों, नोटबुक, कैलकुलेटर व मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार सटोरियों में विश्वजीत सिन्हा, राजेश सिन्हा, दीपू सिन्हा, दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के शकरकंद गली के निवासी हैं और तीनों सगे भाई हैं। इसके अलावा विकास सोनकर भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी विरदोपुर, दीपक केशरी बड़ी गैबी, विष्णु सेठ भेलूपुर थाना क्षेत्र के ही बजरडीहा जक्खा और संजय कुमार भी बड़ी गैबी का निवासी है। इनकी गिरफ्तारी लंका क्षेत्र के छित्तूपुरा वाले विश्वजीत सिन्हा के मकान के छत से की गई।

दस प्रतिशत कमीशन में खेलाते थे सट्टा

पकड़े गए सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि हमलोग आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते हैं। हर मैच में खिलाड़ियों व रनों पर पैसे लगाकर जीत-हार की बाजी लगाते हैं। जो सट्टे में जीतता है उसको जीत के पैसे दे दिये जाते हैं। हमारे गिरोह का सरगना गोदौलिया पीडीआर निवासी हर्षित चंदानी है। उसी से जुड़कर हम लोग लोगों को ओला वेट पर आईडी भेजते हैं। हम लोग कमीशन पर आगे जिस किसी को आईपीएल मैच खेलना है सट्टा लगवाकर खेलाते हैं। हम अपने कार्य की रिपोर्टिंग हर्षित चन्दानी को ही देते हैं। सट्टा खेलवाने में हमलोगों को 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है। हम मात्र एडवास के रूप में कैश सट्टा के तौर पर लगाते हैं। जबकि सट्टे का अधिकांश हिस्सा आनलाइन के रूप में लेन-देन होता है। अभी तक हम लोगों ने आईपीएल सट्टे में करोड़ो रुपये लगाए है। सैकड़ों लोगों को सट्टा खेलाया है। पकड़े गए लोगों ने कहा कि कम समय में अधिक पैसा कमाने की लालच में सट्टा खेल रहे थे।

सटोरियों को गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, एसआई सौरभ कुमार तिवारी, सिद्धान्त राय, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, मनोज सिंह, अमित शुक्ला, पवन यादव, कृष्णकान्त पाण्डेय, सूरज सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं: