} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

बच्चों को शिक्षित होना उतना ही जरूरी, जितना प्यासे के लिए पानी-फैजान

अंकपत्र वितरण व मेधावी सम्मान समारोह सम्पन्न 

Bahraich (dil India live)। महसी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहाननपुरवा में सत्र 2024–25 का अंकपत्र वितरण तथा मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले मेधावियों को इंचार्ज प्रधानाध्यक द्वारा सम्मान पूर्वक पुरस्कृत किया गया तथा सभी बच्चों को अंक पत्र भी वितरित किया गया।

मेधावियों में कक्षा 6 में विशाल और रुची, कक्षा 7 में निर्मल और अनुज कक्षा 8 में विजय और पुष्पा देवी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे, वहीं कक्षा 7 की छात्रा रीता देवी ने विद्यालय में 95% की उपस्थिति दर्ज की और पुरस्कृत की गई। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक फ़ैज़ानुल हक ने पुरस्कृत करते हुए बच्चों तथा अभिभावकों को कहा कि शिक्षा बच्चों को ज़िंदगी जीने का गुण सिखलाती है, और आज के आधुनिक युग में बच्चों को शिक्षित होना उतना ही जरूरी है, जैसे प्यासे के लिए पानी जरूरी है। नारी पे बोलते हुए धर्मेंद्र कुमार अस्थाना ने कहा कि नारी घर की रीढ़ होती है, जो शिक्षित नारी पूरे घर को अंधकार से प्रकाशमय बना सकती है। संचालन दीपचंद्र ने किया।

इस अवसर पर फ़ैजानुल हक, धर्मेंद्र कुमार अस्थाना, दीपचंद्र, एस एम सी अध्यक्ष बछराज और बच्चों के साथ अभिभावक गण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: