} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 13 अप्रैल 2025

Hazrat Ghazi miya की दरगाह पर हल्दी की रस्म शुरू

सैयद-सालार-मसूद गाजी मियां की 9 मई को बहराइच रवाना होगी पलंग पीढ़ी व जोड़ा


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। जैतपुरा क्षेत्र के बड़ी बाजार स्थित हजरत सैयद सालार मसूद गाजी मियां के रौजे पर रविवार कोशादी से सवा महीने पूर्व लगन रखी गई। दरगाह कमेटी के सदर हाजी सेराजुद्दीन अहमद के देखरेख में मजार को गुस्ल कराने के बाद संदलपोशी और चादरपोशी की रवायत निभाई गई। इसके बाद मजार पर हल्दी का लेपन किया गया। आस्ताने की दीवारों पर हल्दी लगे पंजों की छाप लगाई गई। गाजी मियां की लग्न के साथ ही उनकी शादी की रस्मों की शुरुआत भी हो गई जो सवा महीने तक चलेंगी। कमेटी के लोग 09 मई को गाजी मियां की पलंग-पीढ़ी व जोड़ा लेकर रवाना होंगे। इसे मेदनी की रस्म कहते हैं। मेदनी सलारपुर, चौकाघाट, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन चौराहा, अर्दली बाजार शिवपुर होते हुए बहराइच के लिए रवाना होंगे। इस दौरान जुलूस में दोनों वर्गों के लोग रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: