} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 19 अप्रैल 2025

VKM Varanasi main इतिहास विभाग की "इतिवृत्त" पत्रिका का हुआ विमोचन

"भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिला क्रांतिकारियों का योगदान” पर हुई प्रश्नोत्तरी 


Varanasi (dil India live). वसन्त कन्या महाविद्यालय , कमच्छा में 19 अप्रैल शनिवार को इतिहास विभाग द्वारा पत्रिका "इतिवृत्त " का विमोचन किया गया। इसी क्रम में एक सामान्य ज्ञान पश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसका विषय "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिला क्रांतिकारियों का योगदान” रहा । जिसमें लगभग 50  प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफ़ेसर रचना श्रीवास्तव ने किया।


प्राचार्या ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास करती हैं। साथ ही उन्होंने 1857 से रानी लक्ष्मीबाई के योगदान पर चर्चा की। प्रबंधक ने भी महिला इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्य एवं महत्ता पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी, सहायक आचार्य इतिहास विभाग, रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम ) ने बताया कि किस प्रकार महिलाओं के इतिहास के बिना भारतीय क्रांतिकारी इतिहास अधूरा है साथ ही नारी शक्ति पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में साक्षी गुप्ता और प्रतिभा कुमारी ने प्रथम स्थान, निवेदिता आदित्य और अंजली कुमारी द्वितीय स्थान एवं आयुषी मिश्र और खुशबू राव तृतीय स्थान पर रहीं। 

संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पूनम पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशस्ति राय और आंचल पांडेय द्वारा तथा इतिवृत्त क्लब प्रेसिडेंट रुशिका त्यागी और वायस प्रेसिडेंट अन्निशा चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में डॉ शशिकेश कुमार गोंड, डॉ अनुजा त्रिपाठी एवं रणनीति राय एवं महाविद्यालय के साथ समस्त शिक्षकगण एवं छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं: