} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

UPSC Rank 1 Shakti Dubey के सम्मान का दौर शुरू

उग्र की धरती ने किया टॉपर बेटी का सम्मान

Mirzapur (dil India live)। यू.पी.एस.सी.की वर्ष 2024 की प्रतियोगी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा शक्ति दूबे को पांडेय बेचन शर्मा उग्र की धरती चुनार के वरिष्ठ संपादक-समीक्षक राजीव कुमार ओझा ने शक्ति दूबे के नैनी स्थित पैतृक आवास पर शाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शक्ति को इस मुकाम तक पहुँचाने में नींव के पत्थर की भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रीमती प्रेमा देवी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर श्रद्धा ज्ञापित की। श्री ओझा ने पुलिस सेवा में रहते हुए शक्ति के पठन  पाठन  की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शक्ति के दारोगा पिता देवेंद्र दूबे को भी बधाई दी। उन्होंने सिविल सेवा की टॉपर बिटिया शक्ति दूबे को कर्मक्षेत्र में जनसरोकारी भूमिका निभाने ,कार्यरत एवं सेवा निवृत्त सीनियर आईएएस अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने ,उनके अनुभवों से कर्मक्षेत्र का  व्यावहारिक  मार्गदर्शन प्राप्त करने की सलाह दी। श्री ओझा ने विंध्याचल मंडल के लोकप्रिय कमिश्नर ,लेबर कोर्ट वाराणसी के जज रहे श्री के.एम.पांडेय से टॉपर बिटिया की मोबाइल से बात कराई तथा उनसे निवेदन किया की अपने कर्मक्षेत्र  के अनुभव साझा कर समय समय पर मार्गदर्शन करते रहें। 


मूलतः बलिया की शक्ति दूबे ने यू.पी.एस.सी.की वर्ष 2024 की प्रतियोगी परीक्षा में सफल 1009 परीक्षार्थियों की अखिल भारतीय रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा शक्ति दूबे की स्नातक तक की शिक्षा इलाहाबाद से और बायो केमिस्ट्री की परास्नातक शिक्षा  मदन मोहन मालवीय के भागीरथ प्रयास से स्थापित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हुई है। गत  वर्ष की यू.पी.एस.सी.की  प्रतियोगी परीक्षा में शक्ति दूबे ने सफलता हासिल की थी साक्षात्कार तक पहुँच कर वह अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई थी। शक्ति ने हिम्मत नहीं हारी ,निराशा को अपने जज्बे पर हॉबी नहीं होने दिया और इस वर्ष की टॉपर बनकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को प्रेरक सन्देश दिया की लक्ष्य हासिल करने का आत्मबल बनाए रखा जाए तभी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उक्त अवसर पर लखनऊ यूनिवर्सिटी के मेधावी रिसर्च स्कॉलर सुमित मिश्रा और पत्रकार आत्मा त्रिपाठी, बृजेश साहू श्री ओझा के साथ शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: