} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 30 अप्रैल 2025

वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ Varanasi main Light off

वक्फ संसोधन अधिनियम के खिलाफ light off कर मुस्लिमों ने किया शांतिपूर्ण विरोध



मोहम्मद रिजवान 
Varanasi (dil India live). आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वक्फ संसोधन अधिनियम के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध का देशभर में असर देखने को मिला। बोर्ड की अपील पर मुस्लिमों ने रात 9 बजे से 9.15 बजे का लोगों ने अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों की लाइट आफ कर विरोध जताया। इसके पीछे तर्क है कि यह अधिनियम मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और हितों का उल्लंघन करता है और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और प्रबंधन के लिए खतरा पैदा करता है। अपील की गई थी कि विरोध के दौरान, मुस्लिम समुदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे और सरकार से इस अधिनियम को वापस लेने की मांग करेंगे। बोर्ड ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने का आग्रह किया था जो देखने को मिला। लोगों ने अपनी लाइट आफ कर वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग का समर्थन किया और कहा है कि यह विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी किया जाएगा। 
बनारस में भी लाइट आफ 
इस विरोध का व्यापक असर बनारस में भी ख़ासा देखने को मिला। खासकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों और गलियों में बिजली बंद होने से अंधेरा गुप हो गया। खासकर नई सड़क, दालमंडी, शेख सलीम फाटक, हंकार टोला ( बगीचा), लल्लापुरा, माताकुण्ड, मदनपुरा, रेवड़ीतालाब, गौरीगंज, शिवाला, नदेसर अहिराना गली, अलईपुरा, दोषीपुरा, बड़ी बाजार, पठानी टोला, अर्दली बाज़ार आदि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में 15 मिनट पूरी तरह बिजली बंद की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: