} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

Varanasi main गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर महिलाओं ने निकाला मार्च

पीएम के संसदीय कार्यालय जा रही महिलाओं को पुलिस ने रोका, इंस्पेक्टर ने लिया ज्ञापन

FIR लिखने में देरी का आरोप, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). वाराणसी में 19 वर्षीया युवती से 23 लोगों द्वारा पिछले दिनों किये गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भले ही 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई हो लेकिन पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए सामाजिक संगठन सवाल उठा रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय ज्ञापन सौपने पहुंची सामाजिक संगठन से जुडी महिलाओं ने कई गंभीर आरोप लगाये। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जनसंपर्क कार्यालय को महिलाओं से भी खतरा है तभी तो पुलिस ने वहां पहुंचकर ज्ञापन देने नहीं जाने दिया। बल्कि महिलाओं से इंस्पेक्टर भेलूपुर ने ज्ञापन लिया। दखल संस्था से जुडी इंदु ने बताया कि बनारस के पांडेपुर इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय किशोरी के साथ गत 29 मार्च से 3 अप्रैल तक 23 लोगों के द्वारा दुस्साहसिक गैंगरेप की घटना लालपुर पांडेपुर थाने में दर्ज हुई है। दुर्दांत घटना के खिलाफ बनारस के संगठन, दख़ल, एपवा और आइसा के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय पर ज्ञापन पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग करने जा रहे थे, कि पुलिस ने पहले ही रोककर ज्ञापन ले लिया। 

इंदु ने कहा कि सामूहिक बलात्कार की घटना में बहुत हीलाहवाली के बाद पांडेपुर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। अभी तक 9 बलात्कारियों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। कहा कि एक आरोपी के बारे में मीडिया में खबर है कि वो पहले भी सेक्स रैकेट संचालन का आरोपी है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में ऐसे महिलाओं के शोषण के काम होना और अपराधियों पर नकेल न कसा जाना शर्मनाक है।

ज्ञापन में यह रही मुख्य मांगे

1.पीड़िता को उच्च मेडिकल सुविधा वाले अस्पताल में ट्रांसफर कर इलाज की व्यवस्था प्रदान की जाय।

2. सभी बलात्कारियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज कड़ी से कड़ी सजा की गारंटी की जाय।

3. थाने में शिकायत दर्ज कराने में हीलाहवाली करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कानूनी करवाई की जाए।

इनकी रही खास मौजूदगी 

आज के ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन्दु, कुसुम वर्मा, विभु, अनामिका,स्मिता बागड़े, विभा प्रभाकर, विभा वाही, अनन्या, रूमान, मिहिर, प्रियंका  इत्यादि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: