} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 15 अप्रैल 2025

Road accident रोकने के लिए जरूरी है हेलमेट पर लिखा हो Blood Group

जीवन बचाने की इस मुहिम में सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए-डॉ.अक्षय बत्रा


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति के संस्थापक सचिव एवं रोटरी मण्डल 3120 सत्र 25 - 26 के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कोटवा सराय मोहाना निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट के पीछे अपना ब्लड ग्रुप लिखा। उसका ऑफिसियल उद्दघाटन होमी भाभा कैंसर अस्पताल के रक्त कोष के मुख्य अधिकारी डॉक्टर अक्षय बत्रा ने राजेश कुमार गुप्ता के हाथ में ब्लड ग्रुप लिखा हेलमेट देकर आरम्भ किया। डॉक्टर बत्रा ने कहा कि इससे रात के अंधेरे में पीछे से हेलमेट पर चिन्हित रक्त ग्रुप चमकते रहने से होने वाले दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। जीवन बचाने के इस मुहिम में समाज के सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए। 99 बार के रक्तदाता राजेश कुमार गुप्ता के इस पहल को सभी सराह रहे हैं। इस अच्छे कार्य के लिए के आर के मुख्य संरक्षक केशव जालान भाई जी, प्रदीप इसरानी, नीरज पारिख, नमित पारिख, धीरज मल्ल, प्रशांत गुप्ता, आशीष केसरी, अमित गुजराती, अभ्र्ज्योत राय, अभिनव टकसाली, विभोर मोगा, गवर्नर इलेक्ट डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल, आशुतोष द्विवेदी, वीरेंद्र कपूर, शिवानंद सिंह,राजू राय आदि ने शुभकामनाएं दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: