} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

Jai maa sharda ने विजयगढ़ स्पोर्टिंग को हरा बनी चैंपियन

सोनभद्र क्रिकेट स्टेडियम में ग्रामीण क्रिकेट लीग का फाइनल 


Sonbhadra (dil India live). सोनभद्र क्रिकेट स्टेडियम में ग्रामीण क्रिकेट लीग का शानदार आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल विजयगढ़ स्पोर्टिंग क्लब रामगढ़ और कीचार लाइंस के बीच में खेला गया। विजयगढ़ स्पोर्टिंग क्लब ने 10 विकेट से मैच को जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल जय मां शारदा दुबौलिया और शिवगढ़ पावर के बीच खेला गया। जय मां शारदा ने 33 रन से मैच को जीत लिया। टूर्नामेंट का फाइनल आज सुबह 9:00 बजे विजयगढ़ स्पोर्टिंग क्लब और जय मां शारदा दुबौलिया के बीच खेला गया।


इस मुकाबले में जय मां शारदा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 10 ओवरों में 114 रन का लक्ष्य विजयगढ़ की टीम को दिया। लेकिन विजयगढ़ स्पोर्टिंग क्लब की टीम 66 रन पर ही धाराशाई हो गई। जय मां शारदा टीम की ओर से सुनील कुमार ने तीन विकेट लिया और अभय ने 32 रन बनाए। जिसके कारण जय मां शारदा की टीम 48 रनों से मैच को जीत लिया। और टूर्नामेंट को को अपने नाम किया। बेस्ट बटर का अवार्ड अभय को दिया गया। और बेस्ट बॉलर का अवार्ड सुनील को दिया गया। इस टूर्नामेंट में अंपायर श्यामसुंदर,अंकित, आत्माराम, रुद्र केसरी, शुभम, सुजीत ने किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेंट पॉल स्कूल के प्रिंसिपल गोरेटी तिग्गा थी। जिन्होंने चैंपियन और रनर अप टीम को पुरस्कार वितरण किया।

कोई टिप्पणी नहीं: