} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 30 अप्रैल 2025

अक्षय तृतीया पर किया शरबत, छाता और गमछे का वितरण

किशोर रोटी बैंक ने बीएचयू सिंह द्वार पर लगाया कैंप, राहगीरों की किया मदद

Varanasi (dil India live). अक्षय तृतीया पर “किशोर रोटी बैंक “ द्वारा सिंह द्वार बी एच यू पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शरबत, छाता और गमछे का वितरण किया गया। इस स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने बढ़ती गर्मी के मौसम में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई साथ ही छाता और गमछे का वितरित कर गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की।


कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष श्लोक सिंह, प्रबंध न्यासी निहारिका ने किया। इसमें अमित सिंह चिंटू ( सभासद , भगवानपुर), अमित राय, दीपांशु तिवारी, रंजना सिंह, धीरज कुमार, अतुल बनारासी, चुन्नू सिंह ने सक्रिय योगदान दिया और स्थानीय लोग ने इस पहल की सराहना की और किशोर रोटी बैंक के प्रयासों को धन्यवाद दिया। श्लोक सिंह ने कहा कि आज २५०० से ज़्यादा लोगो को शरबत का वितरण किया गया। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है, और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा में योगदान देने के लिए तत्पर है।


कोई टिप्पणी नहीं: