} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 23 अप्रैल 2025

VKM Varanasi main सप्तदिवसीय ‘सर्जना’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का रंगारंग सम्पन्न

प्रतियोगिता व्यक्तित्व निर्माण के लिए अमूल्य-डा. रचना श्रीवास्तव

Varanasi (dil India live). वसन्त कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सप्तदिवसीय सांस्कृतिक एवं अकादमिक मंच ‘सर्जना’ के कार्यक्रमों का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। इस वर्ष ‘सर्जना’ का मुख्य विषय था ‘जीवन के रंग’। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबन्धक उमा भट्टाचार्या ने छात्राओं को उनकी उत्साहपूर्ण प्रतिभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरन्तर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा प्रदान की। प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने प्रतियोगिताओं को व्यक्तित्व निर्माण के लिए अमूल्य बताते हुए सर्जना की सफलता को छात्राओं की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया एवं समस्त प्रतिभागी छात्राओं के सुनहरे भविष्य की कामना की। 


सांस्कृतिक एवं अकादमिक प्रकोष्ठ के अंतर्गत लगभग 30 प्रतियोगितायें आयोजित की गयी। जिसमें आन द स्पाॅट पेंटिंग पिक्चर नरेशन, मोनो एक्टिंग, टर्नकोट, मिमिकरी, स्टैण्ड आॅफ काॅमेडी, गायन-वादन, स्वरचित कविता पाठ, लेखन, संभाषण, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी और जीरो वेस्ट जैसी प्रतियोगितायें आयोजित की गयी थी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर सर्जना प्रभारी एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. सीमा वर्मा द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आरती चैधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. सुमन सिंह द्वारा किया गया। पुरस्कारों की उद्घोषणा डाॅ. सौमिली मंडल ने किया।

कार्यक्रम में अर्पिता बरनवाल और जयन्तिका डे ने ‘स्पीरिट आफ सर्जना’ व वैदेही निमगांवकर ने ‘सर्जना क्वीन’ जैसे महत्त्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं कला वर्ग स्नातक द्वितीय वर्ष ने अपने उत्साहवर्द्धक प्रतिभागिता एवं प्रस्तुति द्वारा चल बैजन्ती ट्राॅफी पर कब्जा किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सकुशल संयोजन प्रो. सीमा वर्मा व सह संयोजन डाॅ. सुमन सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: