} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

ईको वॉइस में कृषि उत्पादन के बदलते व्यवहार पर हुई चर्चा

डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों का मंच है 'ईको वॉइस'

 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के छात्र मंच ईको वॉइस के तत्वावधान में 'कृषि में आपूर्ति का बदलता व्यवहार' विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। एमए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी अंश, आदर्श एवं स्कंध ने कहा कि कृषि में लागत बढ़ने से कृषि उत्पाद की कीमतों में बदलाव आ रहा है जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। वहीं रौनक एवं रामदेव ने कृषि के उत्पादन पर कीमतों के अलावा  मौसम, कृषि की अन्य वस्तुओं की कीमतें, आगत, भूमि इत्यादि के प्रभाव को बताया। आनंद तिवारी एवं सौरभ द्वारा अर्थमितिय मॉडल के उपयोग से कृषि आपूर्ति की प्रक्रिया का विश्लेषण किया गया। इसके अलावा शिवांगी, बिजया लक्ष्मी, सत्येन्द्र, राहुल, अनु, अजय सागर आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मयंक कुमार सिंह, डॉ. पारुल जैन, डॉ. सिद्धार्थ, नंदिनी आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. शालिनी सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: