} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 27 अप्रैल 2025

High school exam पास करना सफलता की पहली कड़ी-फैज़ान

दसवीं परीक्षा पास छात्र-छात्रों का विद्यालय द्वारा किया गया सम्मान

Behraich (dil India live)। महसी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहाननपुरवा में गांव के सत्र 2024–25 में दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके सभी छात्रों को  विद्यालय की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा लक्ष्मी देवी, छात्र लवकुश, दिलीप, व अनिल ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास कर गांव का गौरव बढ़ाया। इनके अभिभावक फूले नहीं समा रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहाननपुरवा से सभी छात्रों ने कक्षा 8 वीं यहीं से पास की थी। इससे विद्यालय में भी हर्ष का माहौल है। विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर व पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 


उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षक फ़ैजानुल हक ने कहा कि बच्चे ही भारत के असली भविष्य हैं, गांव में रह कर शिक्षा ग्रहण करना आसान नहीं है, यही बच्चे जब शिक्षित होंगे तो एक दिन दूर नहीं होगा कि पूरा समाज शिक्षित हो जाएगा, और यही लक्ष्य हम सब को लेकर चलना होगा, जब हम शिक्षित होंगे तो सफलता चरण चूमेगी। धर्मेंद्र कुमार अस्थाना ने संबोधित करते हुए अभिभावकों से कहा कि इनकी सफलता के पीछे इनके मां बाप का बहुत बड़ा योगदान हैं कठिन परिश्रम करके बच्चों को पढ़ा रहे है, और शिक्षक के साथ साथ  माता पिता भी बच्चे को गुलदस्ते की तरह सजाते हैं। संचालन श्री दीपचंद्र ने किया। इस अवसर पर श्री फ़ैजानुल हक, धर्मेंद्र कुमार अस्थाना, दीपचंद्र, युगराज, जय शंकर मौर्या, सुमंत मार्या, बछराज बाबूराम के अलावा बच्चों के अभिभावक गण भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: