} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बेहोश होकर गिरने के बाद एम्स में भर्ती । 🔴 ताजमहल की शाही मस्जिद की प्रतिबंधित छत तक पहुंचा विदेशी पर्यटक, मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठा सवाल । 🔴 छठ के पहले शहर के घाटों को साफ़ करने व सजाने की तैयारियां। 🔴 छठ पर घाटों पर साफ सफाई, रौशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश। 🔴 ईरान ने नयी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी दिखाई। जारी किया वीडियो । 🔴 देश भर में दीपोत्सव का पर्व शांति के साथ सम्पन्न। ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

Religious News Varanasi 12 November 2026: छठ को लेकर BLW Surya Sarowar पर तैयारियां तेज़, सफाई, सुरक्षा, प्रकाश एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के हो रहे विशेष प्रबंध


@dil india live/F. Farouqi Babu 

(Varanasi). लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के भव्य आयोजन को लेकर बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) स्थित सूर्य सरोवर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत प्रकाश, सजावट एवं आवागमन को सुगम बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

छठ पूजा के अवसर पर सूर्य सरोवर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों एवं आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय एवं उत्सवी वातावरण से आलोकित हो उठेगा।


जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने dil india live को बताया कि बरेका प्रशासन द्वारा छठ महापर्व को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु सुविधाजनक रूप से इस पावन पर्व में सहभागिता कर सकें। 



उल्लेखनीय है, कि बरेका स्थित सूर्य सरोवर में प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं, पुरुष एवं श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर छठ व्रतियों की अटूट आस्था, लोक परंपरा एवं भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।

छठ पूजा का ये है मुख्य कार्यक्रम
- सायंकालीन अर्घ्य: 15 नवंबर, 2026 (रविवार), सायं 5 बजे 
- प्रातःकालीन अर्घ्य: 16 नवंबर, 2026 (सोमवार)

कोई टिप्पणी नहीं: