} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

मिशन शक्ति : महिला कल्याण विभाग ने स्टॉल लगाकर किया जागरूक

 


वाराणसी, 30 सितम्बर (दिल इंडिया लाइव)। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में चल रहे शिल्प मेले में बृहस्पतिवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर महिलाओं को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

       ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत लगाये गये स्टॉल पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं-बच्चों के लिए चलाए जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अलावा उन्हें पति की मृत्यु उपरान्त मिलने वाली निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में बताया गया। 


        महिला शक्ति केन्द्र की प्रभारी रेखा श्रीवास्तव ने अपने स्टाल पर आयी महिलाओं के अलावा मेला क्षेत्र में घूम कर महिला हितकारी योजनाओं का प्रचार किया और सम्बन्धित पर्चे बांटे। ओम विहार कालोनी की अर्चना ने बताया कि वैसे तो वह शिल्प मेला घूमने आई थीं लेकिन उन्हें इस स्टॉल के जरिए प्रदेश सरकार की महिलाओं से सम्बन्धित कई योजनाओं की जानकारी मिली।


1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻