डांडिया संग महिलाओं ने की खूब मस्ती
वाराणसी (dil india)। काशी प्रबुद्ध महिला मंच ने करवाचौथ उत्सव रविंद्रपुरी स्थित एक रेस्टोरेंट में मनाया। मां की आराधना के साथ इस दौरान डांडिया भी खेला गया। करवाचौथ की कहानी सुन सभी ने अखंड सुहाग की माता से प्रार्थना की। इस अवसर पर कई तरह के गेम्स कराए गये। सामाजिक कार्य के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सुहाग पिटारा साड़ी वितरित की गई।
आये हुए लोगों का स्वागत अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने किया। संचालन प्रिया अग्रवाल कर रहीं थीं। कार्यक्रम का खूबसूरत संयोजन शोभा कपूर ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें