} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

मिशन कर्मयोगी' के तहत लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग कल से


मसूरी ट्रेनिंग पर जायेंगे पोस्टमास्टर जनरल 

वाराणसी 27 अक्टूबर (dil india)। भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ सिविल सेवकों के प्रशिक्षण एवं प्रधानमंत्री के 'मिशन कर्मयोगी' योजना को मूर्त रूप देने के क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी हेतु भारतीय डाक सेवा के 2001 बैच के वरिष्ठ अधिकारी एवं वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव का नाम भी चयनित किया गया है, जो लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक एक सप्ताह का प्रशिक्षण लेंगे। इसके साथ ही इसके अंतर्गत यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से 'ग्लोबल एनर्जी एंड क्लाइमेट पॉलिसी' और अमेरिका के मेसाच्युएट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से 'लीडिंग फ्रॉम दि इमर्जिंग फ्यूचर' विषय पर भी अध्ययन करेंगे। 'दि कॉमन मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम, 2021-लीडिंग टू लर्न' के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में वर्ष 2000 और 2001 बैच के आईएएस, आईपीएस एवं केंद्रीय सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। 

गौरतलब है कि 2 सितंबर 2020 को भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'मिशन कर्मयोगी' योजना को मंजूरी दी गई थी। 'मिशन कर्मयोगी' का लक्ष्य भविष्य के लिए भारतीय सिविल सेवकों को अधिक रचनात्मक, कल्पनाशील, सक्रिय, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाकर तैयार करना है। इस योजना के माध्यम से जहाँ प्रणाली में पारदर्शिता आएगी वहीं, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के दर्शन को भी सिविल सेवाओं और अन्य के सहयोग से फलीभूत किया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: