} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 31 अक्टूबर 2021

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनी जयंती



कम्पोजिट विद्यालय खानपुर में हुआ भव्य आयोजन

वाराणसी 31 अक्टूबर (dil india)। कम्पोजिट विद्यालय खानपुर, विकास खंड चिरईगांव वाराणसी के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ  चिरईगांव प्रधान संघ के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान खानपुर लाल बहादुर पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पंजीयन 1160) के जिला अध्यक्ष  महेंद्र बहादुर सिंह ने करते हुए अपने उदबोधन में सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदिरा सिंह ने आज के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया। उक्त अवसर पर  विद्यालय  परिवार की मालती यादव, नीलिमा प्रभाकर, पार्वती राय, पूजा तिवारी व संदीप सिंह ने लौह पुरूष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।

कोई टिप्पणी नहीं: