} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

स्पार्कलिंग स्टार द्वारा किये गये कार्यों का डिस्ट्रिक चेयरमैन ने किया मूल्यांकन


इनरव्हील चेयरमैन अर्चना वाजपेयी ने योजनाओं की ली जानकारी


वाराणसी27 अक्टूबर(dil india)। इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक चेयरमैन अर्चना वाजपेयी ने बुधवार को इनरव्हील क्लब स्पार्कलिंग स्टार विजिट किया। इस दौरान उन्होने क्लब द्वारा सत्र 2020-21 में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक आदि क्षेत्रों में किये गये प्रोजेक्ट का मूल्यांकन करने के साथ आगामी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर इनरव्हील क्लब स्पार्कलिंग स्टार के तत्वावधान में सिगरा स्थित एक होटल में एक समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरूआत क्लब डिस्ट्रिक चेयरमैन अर्चना वाजपेयी एवं प्रसिडेंट मानसी अग्रवाल को कालर पहनाने के साथ इनरव्हील प्रार्थना से हुई। जिसके बाद दीप प्रज्जवल एवं गणेश वन्दना किया गया। इसीक्रम में क्लब की सेक्रेटरी रोमा जादवानी ने क्लब द्वारा वर्ष पर्यन्त किये गये कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस सत्र में क्लब द्वारा सहयोग, पर्यावरण, स्वच्छता, शिक्षा, जल संवर्धन, सांस्कृति आदि विषयों को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित करते हुए उद्देश्य की ओर अग्रसर किया। प्रसिडेंट मानसी अग्रवाल ने कहा कि क्लब ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से अगली पीढ़ी को भी जोड़ने का सफल प्रयास किया, ताकि उनमें भी सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं संस्कार की विरासत को आगे बढ़ाया जा सकें। उन्होने कहा कि हमारा प्रयास लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक से सरोकार जोड़ने का होना चाहिए।

क्लब की नयी सदस्याओं से सभी का परिचय कराया गया। इस मौके पर एक युवती की शादी में आर्थिक सहयोग करते हुए उपहार स्वरूप गृहस्ती के सामान दिया गया। ई-लर्निंग को प्रोत्साहित करते हुए एक छात्रा को मोबाइल फोन एवं नन्हेमुन्हे बच्चों के अध्ययन के लिए स्टडी मेटेरियल प्रदान किया गया। मातृकृपा अनाथालय को सेविंग मशीन प्रदान गया। इस मौके पर इनरव्हील्स का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए होर्डिंग का लोकापर्ण डिस्ट्रीक चेयरमैन ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन वाइस प्रसिडेंट रूपिका अग्रवाल ने किया गया। इस मौके पर वर्तिका अग्रवाल, कृति अग्रवाल, हर्षिका अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, नेहा दास, पूजा, श्रेया अन्य क्लबों की अध्यक्ष व सचिव आदि मौजूद थी।