} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 20 अक्टूबर 2021

शानदार गीतों पर हुआ डांडिया-गरबा

डांडिया संग सेल्फी की रही धूम

  • कोविड के बाद डांडिया का पहली बार जमा रंग


वाराणसी 20 अक्टूबर (dil india)। रंग-बिरंगी रोशनी, बॉलीवुड बीट्स के संग गुजारी गीतों के धुनों पर सखियों की जो मस्ती शाम ढलते ही शुरू हुई वो देर रात तक चलती रही।वातावरण में गुजराती गानों की धुन और हाथों में डांडिया स्टिक लिए ताल के साथ लय मिलाते कदम, जहां मौजूद हर महिलाएं डांडिया नाइट का आनंद ले रही थी। महिलाएं, युवतियां दिलकश गीतों के साथ ताल मिलाती नज़र आयी। काफी युवतियां नृत्य के साथ स्मृतियां सहेजने के लिए सेल्फी लेती आयी।

यह नज़ारा था होटल मदीन का। यहां महिला काशी दर्पण संस्था की ओर से झंकार त्योहारों की आयोजन के तहत डांडिया नाइट का आयोजन किया था। आयोजन में रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं, युवतियां गुजराती गानों पर डांडिया व गरबा के साथ ही पंजाबी गानों पर घंटो थिरकती दिखी। इस मौके पर कई एक्टिविटीज हुईं, नृत्य के साथ ही दीपावली मनाते हुए हाऊजी में भी सभी ने हिस्सा लिया और जमकर मस्ती की।


इससे पहले डांडिया नाइट में गुजरात के लोकगीतों और फिल्मी गानों में महिलाओं ने युगल गीत, समूह नृत्य पर डांडिया व गरबा किया। नीधि, शालिनी अग्रवाल, मिहिका, संगीता, मुस्कान, शिल्पी, रुपाली, प्रीति,नेहा, श्रुति,तृप्ति, मोनिका, रौशनी, उपासना,पारुल, शालिनी,नूतन, सेडी, शिखा, विनीता, सुमीता, श्वेता और मीनाक्षी अग्रवाल ने खूब मस्ती की।
 लायंस क्लब वाराणसी की विभिन्न शाखाओं की ओर से महमूरगंज स्थित लॉन में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों ने ढेर सारी मस्ती की। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष चैतन्य पांड्या रहे। इस दौरान पीके सिंह, दीपक अग्रवाल, क्षितिज शर्मा, भावना पांड्या, पूजा भल्ला, सुमन, सत्य प्रकाश गुप्ता, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, द दीवा क्लब की ओर से तरना स्थित लॉन में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने ढेर सारी मस्ती की और रोचक खेलों में हिस्सा लेकर उपहार जीते।

वाराणसी व्यापार मंडल और यूथ क्लब की ओर से महमूरगंज स्थित एक लान में डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। वाराणसी महिला व्यापार मंडल और पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की पूरी टीम ने पूरे जोश खरोश के साथ डांडिया महोत्सव में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा रहे। इस दौरान रमेश निरंकारी, सुनीता सोनी, चांदनी श्रीवास्तव, नीलिमा चौबे, राकेश त्रिपाठी, निर्मला देवी, आलोक, डॉली, प्रतिमा आदि मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं: