} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021

देखिये कांग्रेस ने किसे दे दी शहर की कमान

मेंहदी हसन अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष


वाराणसी 26 अक्टूबर (dil india)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने सैयद मेहंदी हसन आब्दी को वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष मेहंदी हसन ने शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस विश्वास से मुझे यह जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने दी है मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि निष्ठा, ईमानदारी और लगन से पार्टी को मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यकों को कांग्रेस से जोड़ने का भरपूर प्रयास करूंगा। अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री अजय राय, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, ओकास अंसारी, हसन मेहंदी कब्बन शाहिद तौसीफ, शफक रिज़वी, स्वालेह अंसारी, तौफीक़ कुरैशी ने बधाई देते हुए कहा कि मेहदी हसन के अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक काफी मजबूत होगा।