} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 10 अक्टूबर 2021

मंदिरों में दर्शन पूजन कर प्रियंका ने किया चुनावी शंखनाद





पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी में प्रियंका ने दिखाया दम

  • प्रियंका की एक झलक पाने के लिए लोग रहे बेताब
  • पुष्प वर्षा और भीड़ देखकर गदगद हुई प्रियंका 


वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। किसान न्याय यात्रा रैली में शामिल होने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दर्शन, पूजन और जगह-जगह स्वागत के ज़रिये कांग्रेसियों में उत्साह और गजब का जोश भर दिया। प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखाई दिये। जिस-जिस रास्तों से प्रियंका गुज़री, उन्हें देखने की होड मच गई। गगनभेदी नारों के बीच प्रियंका गांधी लोगों का हाथ जोड़कर और अपने ही अंदाज़ में हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करती दिखीं। इस दौरान पुष्पवर्षा और लोगों की  भीड़ देखकर प्रियंका गदगद दिखाई दी। 

इस दैरान श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व अन्नपूर्णा मंदिर में प्रियंका गांधी ने पूजन अर्चन किया। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने उन्हे दर्शन पूजन कराया। यहां मंदिर से निकली तो गगनभेदी नारा, अब नहीं होगा अन्याय, दीदी दिलायेंगी किसानों को न्याय...जैसी गूंज सुनाई दी। 

इससे पहले अपने तय समय पर प्रियंका गांधी व छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सुबह सवा 11 बजे एयरपोर्ट पहुंच गये। एयरपोर्ट पर कांग्रेसजनों ने अपनी नेता का गगनभेदी नारों से ज़ोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रियंका गांधी व भूपेश बघेल बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शनपूजन के लिए सड़क मार्ग से पहुंची। इस दौरान रास्ते भर प्रियंका गांधी का स्वागत कांग्रेसजन कर रहे थे। विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद प्रियंका गांधी वहां से रोड शो करते हुए मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा के दर्शन करने दुगार्कुंड मंदिर पहुंची। प्रियंका गांधी को वहां से लंका होते हुए बीएचयू सिंह द्वार पर लगी महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था मगर अंतिम समय में उनका कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से बदल गया और वो रैली के लिए जगतपुर रवाना हो गयी। उनके पहुंचने से पहले वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया और प्रतिमा के आसपास सफाई की।

कांग्रेस की रैली के चलते लम्बे समय के बाद सड़क पर कांग्रेस की सक्रियता और हलचल देखने को मिली। इस दौरान लोग अपने मोबाइल से प्रियंका गांधी की तस्वीर और वीडियों बनाते दिखाई दिये। जो सेल्फी ले सकता था उसने काफिले के साथ खुद की सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी का काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। मंदिर से दुगार्कुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उनका काफिला सीधे रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर किसान न्याय रैली को संबोधित करने पहुंच गया। 


कोई टिप्पणी नहीं: