} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

शेर-ए-बनारस बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा में जुटेंगे बॉडी बिल्डर

24 को दमखम दिखाएंगे बनारस के बॉडी बिल्डर

वाराणसी, 22 अक्टूबर(dil india)। कोरोना की दूसरी लहर के बाद वाराणसी में पहली बार बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा आयोजित होने जा रही है। काशी डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 24 अक्टूबर,2021 को 12 वीं शेर-ए-बनारस प्रतियोगिता का आयोजन लालपुर स्थित जीवनदीप पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को शिवाला स्थित द जिम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष अहमद फैसल महतो ने बताया की दुबारा लॉकडाउन के बाद से ही बॉडी बिल्डरों के लिए किसी भी तरह की स्पर्धा आयोजित ना होने से उनमें निराशा का भाव आ रहा था, इसे देखते हुए एसोसिएशन शेर-ए-बनारस आयोजित करने का फैसला किया गया। यह स्पर्धा सभी के लिए होगी जिसमें देश भर के बॉडीबिल्डर प्रतिभाग करेंगे। प्रतिस्पर्धा  कुल 7 भारवर्गों में तथा 1 फिटनेस फिजिक कैटेगरी में आयोजित होगी। कैटेगरी में 0-55, 55-60, 60-65, 65-70, 70-75 और  80+ तक के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। हर ग्रुप से बेस्ट ऑफ फाइव चुने जाएंगे उनमें से चुने गए को शेर-ए-बनारस का खिताब मिलेगा वही दूसरे नम्बर पर आये खिलाड़ी को मिस्टर मशलमैन से नवाजा जाएगा। प्रतिस्पर्धा में टाइटल विजेता को 10,000 रुपए नकद तथा मशलमैन को 5,000 रुपए नकद के साथ अन्य विजेताओं में कुल 51,000 रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। 

अहमद फैसल महतो ने बताया कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर की जाएगी, वही स्थानीय खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एक दिन पूर्व शिवाला स्थित द जिम में ही होगा। पत्रकार वार्ता में निदेशक मोहम्मद सगीर, चैयरमैन फसरूद्दीन खान, निसार अहमद, रियासुद्दीन, कैस अंसारी, मयंक उपाध्याय आदि पदाधिकारी शामिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: