} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

बनपुरवां में छोटे बच्चों ने मनाया वृद्ध दिवस

 


वाराणसी 02अक्टूबर (दिल इंडिया लाइव)। प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा काशी विद्यापीठ वाराणसी में बच्चों में बुजुर्गों के प्रति आदर सत्कार, सम्मान तथा देखभाल की भावना को जागृत करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी बच्चों को प्रतिज्ञा दिलाई गई। बच्चों में बुजुर्गों के प्रति फैल रही नकारात्मक सोच को सकारात्मकता में बदलने के उद्देश्य से वृद्ध दिवस मनाया गया।


अपने से बड़ों के साथ परिवार और समुदाय के बुजुर्गों को सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान करने के संकल्प से बच्चों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 के नन्हे-मुन्ने बच्चों परिधि, सृष्टि, इशांत, शुभम, तृषा, कृष्णा आदि ने कक्षाध्यापिका छवि अग्रवाल द्वारा तैयार कराए गए जैसे को तैसा नामक लघु नाटक के माध्यम से दादा-दादी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: