} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन



डेयर ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव 

वाराणसी 28 अक्टूबर (dil india)। डेयर संस्था की ओर से आज़ादी के अमृत महोत्सव का आयोजन आवासित बालिकाओं एवं संस्था द्वारा वाराणसी के प्रमुख रेलवे स्टेशनो पर किया गया। खास कर कैंट, सिटी स्टेशन, काशी, सारनाथ और बनारस पर चलाये जा रहे अनौपचारिक शिक्षा केन्द्र के बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपरोक्त पॉचो सेन्टरोऔर संस्था की बालिकाओं को मिलाकर कुल 100 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों द्वारा देश की आजादी, महिलाओं तथा बाल अधिकारो के ऊपर सांस्कृतिक रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

डेयर संस्था में आवासित बालिकाओं द्वारा मौत का दावत नामक नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में बाल संरक्षण अधिकारी वाराणसी निरूपमा सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय, सदस्य श्रीअखिलेश कुमार, और शीलचन्द्र किशोरी लाल आदि मौजूद थे। मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के अधिकार के बारे में बताकर बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संस्था निदेशक फादर अभी ने सभी का स्वागत किया। शेल्टर होम अधीक्षिका सि. मंजु द्वारा उपस्थित सभी लोगो को धन्यवाद दिया गया।



कोई टिप्पणी नहीं: