} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 25 अक्टूबर 2021

हजरत मोहम्मद पूरी दुनिया के लिए आइडियल


उलेमा बोले:नबी के रास्ते पर चलने से संवरेगी जिंदगी

वाराणसी 25 अक्टूबर (dil india) जश्ने ईद मिलादुन्नबी का अज़ीमुश्शान जलसे का आयोजन सरैया में सम्पन्न हुआ। जलसे में जहां नबी की शान में उलमा ने तकरीर की वहीं नातिया शायरों ने अपने नातिया कलाम से लोगों को फैज़याब किया। तकरीर में उलेमा ने हुजूरे अकरम हजरत मोहम्मद (स.) को पूरी दुनिया के लोगों का आइडियल बताया। उलेमा ने कहा कहा कि नबी के बताये हुए रास्ते पर चलने से हम सबकी जिंदगी और आखिरत संवर सकती है। उलेमा ने पांच वक़्त नमाज़ पढ़ने की ताकीद की। कहा कि अपने मुल्क से मोहब्बत और मिल्लत ईमान का हिस्सा है। 

इस मौके पर मेहमान खुसूसी, ओलमाओ और शायरो का "पार्षद" हाजी ओकास अंसारी ने इस्तकबाल किया। इस मौके पर मौजूद शायर हाफिज साहिल रजा, सकलैन वजाहत, कारी अब्दुल रहीम, हाफिज वसीम जुलफी, मौलाना कारी अबु शहमा, मौलाना सलमान जफर, मौलाना मुफती अहमद, मौलाना अजहरुददीन,  मौलाना नसीम अखतर, हाफिज साहिल रजा, रौशन अली, मोहममद आसीफ आदि ने जलसे को खेताब किया। इस अवसर पर वसीम अहमद, मोहममद जाहिद, मोहममद मेराज, एबादुररहमान, अज़हरउद्दिदीन आदि  लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: