} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 17 अक्टूबर 2021

अमन और मोहब्बत का पैग़ाम लेकर दुनिया में आये प्यारे नबी

Eid miladdunnabi: नबी की शान में पेश होगा नातिया कलाम

  • हड़हासराय से निकलेगा जुलूस
  • रोशनी से जगमगा उठेगा मुसिलम इलाका
वाराणसी (dil india)। मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर सोमवार की रात जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस हड़हासराय मैदान से निकलेगा। इसके बाद सराय हाड़हा, छत्तातले, नारियल बाजार, दालमंडी, नई सड़क, मस्जिद खुदा बख्श, मस्जिद अलकुरैश, उस्ताद बिसमिल्लाह खान मार्ग होते हुए भीखा शाह गेट पर पहुंचकर समाप्त होगा। वहीं मंगलवार रात इशा की नमाज के बाद दालमंडी स्थित होटल में इनामी अंजुमनों को इनाम दिया जाएगा।

यह जानकारी मुस्लिम मुसाफिरखाने में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में याैमुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष सैयद शकील अहमद बबलू (पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग उप्र) व महामंत्री ज़ियाउददीन खां ने दी। उन्होंने बताया कि इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.) दुनिया के लिए अमन और मोहब्बत का पैग़ाम लेकर आये थे। उनके आने से दुनिया में चारों ओर रहमत बरसने तगी।


उन्होंने लड़कियों को अल्लाह की रहमत बताया। यतीम, विधवाओं और गुलाम को सम्मानित स्थान दिलाया। संपत्ति में लड़कियों का हक दिलाया। दास प्रथा खत्म की। उन्होंने कहा कि दुनिया में आतंकवाद के नाम पर मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है। नबी-ए-रहमत को मानने वाला मुसलमान आतंकी हो ही नहीं सकता। इस दौरान आगा कमाल अहमद, मोहम्मद अबरार खान, शकील अहमद सिद्दीकी, अब्दुल अलीम, शकील अहमद आदि थे।


कोई टिप्पणी नहीं: