} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 13 अक्टूबर 2021

मांग नहीं मानी गई तो भुगतना पड़ेगा खामियाज़ा


अटेवा का 22 अक्तूबर को विरोध में मार्च

  • सरकार हठधर्मिता पर अड़ी : राम चन्द्र गुप्ता

वाराणसी 13 अक्टूबर (दिल इंडिया लाइव)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच वाराणसी की एक आवश्यक बैठक उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यालय (PWD) वाराणसी पर कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विनोद यादव-जिला संयोजक एवं संचालन मनबोध यादव-जिला महामंत्री ने किया। 

 


  बैठक मेंआगामी 22 अक्तूबर, शुक्रवार को अटेवा मंच उत्तर प्रदेश के आह्वान पर एन पी एस, निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा पर चर्चा की गयी। जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पद यात्रा महासंघ कार्यालय लोक निर्माण विभाग से कचहरी स्थित जिला मुख्यालय वाराणसी तक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला संयोजक विनोद यादव ने कहा कि पेंशन हमारा हक़ है,इसे हम लेकर रहेंगे,जब सांसद विधायक को एक नहीं चार चार पेंशन मिल सकती है तो 35 साल सेवा करने वाले शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों को पुरानी पेंशन क्यों मिल सकती।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षक राम चन्द्र गुप्ता ने कहा कि सभी लोग मिलकर पदयात्रा को सफल बनाएंगे। इसके अलावा 21 नवम्बर को लखनऊ में होने बाली एनपीएस, निजीकरण भारत छोड़ो महारैली सफल बनाने के लिए अभी से तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है, इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


    बैठक में सत्येंद्र कुमार राय-प्रदेश उपाध्यक्ष,रामचंद्र गुप्ता-जिला संरक्षक, एहतेशामुल हक-जिला सह संयोजक,बेद सिंह-जिला सह संयोजक,बी एन यादव-जिला मंत्री, चंद्रप्रकाश गुप्त-जिला कोषाध्यक्ष, रामचंदर-जिला मीडिया प्रभारी, जफ़र अंसारी-जिला संगठन मंत्री, सुरेंद्र प्रताप सिंह-सोशल मीडिया प्रभारी, गुलाब चंद कुशवाहा-नगर अध्यक्ष, अंजनी सिंह-नगर महामंत्री, अजय यादव,आलोक मौर्य, सतीश वर्मा, प्रमोद कुमार पटेल, शकील अहमद, शैलेश कुमार, शशांक शेखर, शेषनाथ पाल सहित अनेक सक्रिय साथी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: