} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 10 अक्टूबर 2021

बनारस को 50 बेड का अस्पताल शीघ्र

आयुर्वेदिक अस्पताल मोहनसराय में बन कर तैयार 

  •  बनकर तैयार है 50 बेड का मल्टी-स्पेसियालिटी हास्पिटल
  • स्त्री व प्रसूति रोग के साथ अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती
  • पंचकर्म,  क्षारसूत्र व योग के जरिए भी होगा जटिल  बीमारियों का उपचार



 वाराणसी10 अक्टूबर (दिल इंडिया लाइव)| जिले को एक और आयुर्वेदिक अस्पताल का तोहफा शीघ्र मिलने वाला है। 50 बेड के इस मल्टी-स्पेसियालिटी अस्पताल का भवन मोहन सराय के समीप स्थित भद्रासी में बनकर तैयार है। जल्द ही यहां स्त्री व प्रसूति रोग के साथ ही अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात की जाएगी। इसके साथ ही मरीज यहां की चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

मोहन सराय के पास मातलदेयी मार्ग  पर भद्रासी गांव में बनाये गये इस अस्पताल का निर्माण राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत कराया गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी भावना द्विवेदी ने बताया कि भद्रासी में बनकर तैयार 50 बेड के इस मल्टी-स्पेसियालिटी अस्पताल में मरीजों को आउटडोर के साथ ही इनडोर की चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सकों के अलावा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। अस्पताल में सामान्य रोगों के साथ ही गठिया,  पाइल्स, सर्वाइकल, सुगर जैसे रोगो के उपचार की भी व्यवस्था होगी। यहां नेत्र रोगों का भी उपचार होगा।


 पंचकर्म एवं क्षारसूत्र से भी होगा उपचार

इस आयुर्वेदिक अस्पताल में क्षारसूत्र एवं पंचकर्म  विधि से भी उपचार की व्यवस्था होगी। गठिया, सर्वाइकल व व पाइल्स जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीज इस अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

योग के जरिए भी बनेंगे निरोग

अस्पताल परिसर में एक योग कक्ष भी बनाया गया है। यहां तैनात होने वाले योग प्रशिक्षक लोगों को योग के जरिए निरोग रहने का हुनर सिखाएंगे। साथ ही कुछ रोगों का उपचार योग के जरिए भी किया जाएगा।

 हर्वल गार्डेन में लगेंगी जड़ी-बूटियां

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी भावना द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल  परिसर की खाली जमीन पर हर्वल गार्डेन बनाने की भी योजना है। यहां जड़ी-बूटियों के  पौधे  लगाये  जाएंगे  जो मरीजों के उपचार में तो काम आयेंगे  ही अस्पताल के वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग करेगे ।