} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 9 अक्टूबर 2021

सीएम योगी ने किया दिव्यांग खिलाड़ियो को पुरस्कृत



वाराणसी 08 अक्तूबर (दिल इंडिया लाइव)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अपने संबोधन में सीएम योगी ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही सम्मानित करेगी। उन्हें एक बड़ी धनराशि भी दी जाएगी।




सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों की हौसला अफजाई की। कहा कि आप सभी ने अपने खेल के आगे अपनी दिव्यांगता को आड़े नहीं आने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ दिव्यांग नाम ही नहीं दिया है बल्कि वह दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम भी कर रहे हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधि के तौर पर प्रधानमंत्री को 20 साल पूरे करने के लिए काशी और काशीवासियों की ओर से बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई के साथ-साथ विजयादशमी की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान खेल मंत्री अनिल राजभर, बीएसए राकेश सिंह, प्राथामिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र बहादुर सिंह समेत तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं व खेल प्रतिभाएं मौजूद थी।